कमजोर याददाश्त को कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 14:40

अगर याददाश्त हो रही है कमजोर तो इस तरह करें अपने दिमाग को तेज़

विटामिन-बी का ध्यान रखें

अगर आपकी मेमोरी ठीक नहीं है तो आपको विटामिन-बी का ध्यान रखना चाहिए। विटामिन-बी12 और बी9 से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें जिससे आपके शरीर में ज्यादा स्फूर्ति आए और आप बहुत तेज़ी से काम करें। ये दिमाग को तेज़ करने के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

पॉलीफेनोल का ध्यान रखें

जामुन, ग्रीन टी, ब्लू बेरी, ब्लैक बेरी, कोको पाउडर, डार्क चॉकलेट आदि में Polyphenol नामक एक इंग्रीडिएंट होता है जो ब्रेन की हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये इंग्रीडिएंट दिमाग को तेज़ बनाता है।

सब्जा या बेसिल सीड्स खाएं

दिमाग को तेज़ बनाने में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं। पॉलीफेनोल के साथ-साथ ये आपकी मेमोरी को शार्प बनाते हैं। ये सब मिलकर न्यूरो इन्फ्लेमेशन को मैनेज करते हैं जिससे आपकी मेमोरी ज्यादा बेहतर होती है।

मैग्नीशियम मेमोरी को बनाएगा शार्प

अगर आप मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करती हैं तो ये आपके दिमाग को तेज़ करने के लिए अच्छा होगा। ये एंटी-स्ट्रेस मिनरल है जिससे मेमोरी ज्यादा अच्छी होती है। इसमें ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स, नट्स, होल ग्रेन्स, सोयाबीन, दूध, सीफूड आदि शामिल है।

ब्रेन से जुड़ी एक्सरसाइज करें

जिस तरह बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज जरूरी होती है वैसे ही दिमाग को फिट रखने के लिए माइंड एक्सरसाइज जरूरी होती है। इसमें पहेलियां, पजल्स, चेस और ऐसे बोर्ड गेम्स इस्तेमाल करने चाहिए जिनमें दिमाग ज्यादा लगे।

हर्ब्स और मसालों से बढ़ाएं याददाश्त

गिंगको बिलोबा (सबसे पुराने मसालों में से एक) एक हर्ब है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में रहते हैं। ये मेमोरी लॉस से जुड़े कई इशूज से डील करता है और ये मेंटल फंक्शनिंग को भी बेहतर बनाता है।

Acetyl L Carnitine का इस्तेमाल

एसिटिल एल कारनीटीन एक तरह का अमीनो एसिड है जो शरीर के सेल्स में पाया जाता है। ये एनर्जी प्रोडक्शन के लिए बहुत अच्छा होता है। हालांकि, इसे कैसे लेना है उसके लिए आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए।

एक्सरसाइज है बहुत जरूरी

हमारे शरीर के बहुत सारे फंक्शन्स अगर खराब हो रहे हों तो रेगुलर एक्सरसाइज मदद कर सकती है। आपकी मेंटल हेल्थ का ध्यान रखने के लिए ये जरूरी है कि आप रेगुलर एक्सरसाइज करें।

मेडिटेशन रहेगा मददगार

अगर आपको मेमोरी से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं तो रेगुलर मेडिटेशन करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। ये धीरे-धीरे आपके शरीर को एनलाइट करेगा और आप ज्यादा बेहतर महसूस करेंगी।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info